ट्रंप का चीन पर सौ फीसदी टैरिफ

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार चीन के खिलाफ भी टैरिफ वॉर शुरू कर दिया। उन्होंने चीन के ऊपर एक सौ सौ फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। बढ़ाया हुआ टैरिफ एक नवंबर से लागू हो जाएगा। ट्रंप ने यह फैसला चीन की ओर से रेयर अर्थ मैटेरियल्स यानी दुर्लभ खनिज के निर्यात की नीति को सख्त बनाने के फैसले के जवाब में किया। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाने के साथ साथ की अहम सॉफ्टवेयर को निर्यात को भी नियंत्रित करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने पहले से चीन पर 30 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। एक नवंबर से सौ फीसदी टैरिफ लगाने से कुल टैरिफ बढ़ कर 130 फीसदी हो जाएगा। अगर राष्ट्रपति ट्रंप क नवंबर से इसे लागू करने की अवधि नहीं बढ़ाते हैं या कोई समझौता नहीं होता है तो चीन पर 130 फीसदी टैरिफ लगाने का सीधा लाभ भारत को मिल सकता है। भारत पर टैरिफ बढ़ाने और अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बावजूद कुल शुल्क 50 फीसदी है। तभी भारतीय उत्पाद किसी भी स्थिति में चीन से सस्ते होंगे। तभी भारत के निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि नया टैरिफ यानी सौ फीसदी टैरिफ एक नवंबर से लागू होगा। ट्रंप ने इसके अलावा एक नवंबर से सभी अहम सॉफ्टवेयर के निर्यात पर भी नियंत्रित करने की बात कही है। इससे पहले चीन ने नौ अक्टूबर को रेयर अर्थ मैटेरियल्स यानी दुर्लभ खनिज पर निर्यात को और सख्त करने का फैसला किया। इससे नाराज होकर ट्रंप ने नए टैरिफ लगाने की बात कही है।

माना जा रहा है कि ट्रंप के इस फैसले के बाद चीन और अमेरिका में छिड़ने वाले ट्रेड वॉर का असर दुनिया भर के देशों पर होगा लेकिन भारत इसका लाभ उठा सकता है। ट्रंप के लगाए भारी भरकम टैरिफ की वजह से चीनी उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे होंगे, जबकि भारत पर लग रहा टैरिफ उसके मुकाबले बहुत कम है। तभी भारतीय उत्पाद की कीमत कम होगी। गौरतलब है कि अमेरिका को भारत का निर्यात करीब साढ़े सात लाख करोड़ रुपए का है, जबकि आयात ढाई लाख करोड़ के करीब का है। टैरिफ बढ़ाने से भारत के निर्यात में कमी आ रही थी परंतु चीन पर टैरिफ बढ़ाने से भारत के लिए अवसर बन सकता है। माना जा रहा है कि कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रोनिक्स आइटम आदि के निर्यात में बढ़ोतरी हो सकती है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo