स्टार्मर को पसंद आया आधार का सिस्टम

Categorized as समाचार

मुंबई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत के आधार सिस्टम की तारीफ की। असल में वे ब्रिटेन में इस तरह की पहचान का एक सिस्टम बनाना चाहते हैं। तभी बुधवार को मुंबई पहुंच कर सबसे पहले इंफोसिस कंपनी के को फाउंडर नंदन नीलेकणि से मुलाकात की। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय आधार कार्यक्रम शुरू करने में नंदन नीलेकणि की सबसे अहम भूमिका रही थी।

बहरहाल, स्टार्मर ने कहा कि भारत का आधार प्रोग्राम बहुत सफल है और वे इससे सीखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल आईडी से लोगों का काम आसान होगा। बच्चों का स्कूल में दाखिल करने या सरकारी सुविधाओं के लिए बार बार कागज ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पिछले महीने स्टार्मर ने कहा था कि ब्रिटेन में नौकरी के लिए डिजिटल आईडी जरूरी होगी। इससे गैरकानूनी लोग अवैध काम नहीं कर पाएंगे। साथ ही, अस्पताल, बच्चों की देखभाल और दूसरी सुविधाएं लेना आसान होगा। गौरतलब है कि ब्रिटेन में लोग पहचान पत्र को अपनी निजता का हनन मानते रहे हैं। लेकिन अब इसकी जरुरत महसूस की जा रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo