खालिस्तानियों पर कार्रवाई करे ब्रिटेन

Categorized as समाचार

मुंबई। भारत के दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने इस साल जुलाई में हुए मुक्त व्यापार समझौते में प्रगति की समीक्षा की और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने वाले समझौते किए, जिसमें शिक्षा से लेकर ऊर्जा और व्यापार बढ़ाने के समझौते शामिल है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई।

दोपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ खालिस्तानी आतंकवाद पर भी चर्चा की। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्मर से कहा कि हिंसा और कट्टरपंथ को लोकतंत्र में जगह नहीं मिलनी चाहिए। दोनों देशों को अपने अपने कानूनों के मुताबिक इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में ब्रिटेन में खालिस्तानियों ने भारत के राजनयिकों और संस्थानों को निशाना बनाया है।

बहरहाल, वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ विजन 2035 की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे साझा लक्ष्यों के लिए एक रूपरेखा है। भारत और ब्रिटेन जैसी खुली और लोकतांत्रिक देशों में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां सहयोग बढ़ाया न जा सके’। प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर ने इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की।

अगर समझौतों की बात करें तो रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे। स्टार्मर और मोदी की मुलाकात में ब्रिटेन और भारत के बीच हल्की मल्टीरोल मिसाइल की आपूर्ति का करार हुआ। स्टार्मर ने यह भी कहा कि ब्रिटेन की नौ यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन किया।

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते यानी सीईटीए पर दस्तखत किए थे। इसे लेकर मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिडिल ईस्ट के हालात और गाजा में शांति की दिशा में उठाए गए पहले कदमों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों नेताओं के यूक्रेन में स्थायी शांति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता की जरूरत पर भी विचार विमर्श किया।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo