मोदी-स्टार्मर ने सीईओ फोरम को संबोधित किया

Categorized as समाचार

मुंबई। भारत के दो दिन के दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत और यूनाइटेड किंगडम के सीईओ फोरम को संबोधित किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर मिलेंगे।

सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत अगले पीढ़ी के भौतिक ढांचे में निवेश कर रहा है और 2030 तक पांच सौ गीगावॉट अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन मिल कर दुनिया के लिए नए मानक स्थापित कर सकते हैं। मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार होने का दावा भी किया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत में ब्रिटेन का निवेश बढ़ने की बात करते हुए कहा कि रोल्स रॉयस ने भारतीय एयरलाइंस के साथ बड़े नए करार किए हैं। अब रिवोल्ट और टाइड जैसी दो डिजिटल बैंक कंपनियां भारत में नए निवेश करने जा रही हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo