मायावती ने की योगी की तारीफ

Categorized as समाचार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर रैली करके ताकत दिखाई। मायावती ने नौ साल के बाद ऐसी रैली की, जिसमें पड़ोसी राज्य बिहार सहित पांच राज्यों के बसपा कार्यकर्ता पहुंचे। इस रैली में मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जम कर हमला किया। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करके सबको चौंका दिया। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की भी तारीफ की और उनको पार्टी का उपाथ्यक्ष बनाया।

बसपा प्रमुख मायावती भतीजे आकाश के साथ मंच पर पहुंचीं। सबसे हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और सपा को दोगला बताया। उनकी टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘क्योंकि उनकी अंदरूनी साठगांठ जारी है, इसलिए वो जुल्म करने वालों की आभारी हैं’।

मायावती ने आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर भी पहली बार जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे किसी से छिपकर नहीं मिलती, जब भी मिलती हूं, खुले में मिलती हूं’। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसे बिकाऊ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है’। एक घंटे के भाषण में मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की तारीफ की। उन्होंने इशारों में यह साफ कर दिया कि आकाश उनके उत्तराधिकारी हैं।

मायावती ने अपने भाषण में अखिलेश यादव और सपा पर खूब हमला किया। उन्होंने कहा, ‘सपा को जब सत्ता में रहने का मौका मिलता है, तब इन्हें न तो पीडीए याद आता है, न ही बहुजन समाज के हितों की चिंता होती है। लेकिन जैसे ही कुर्सी हाथ से जाती है, ये खुद को सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा ठेकेदार बताने लगते हैं। जनता अब इनके ऐसे दोगले और स्वार्थी रवैये को अच्छी तरह समझ चुकी है’।

योगी सरकार की तारीफ करते हुए मायावती ने कहा, ‘मैं वर्तमान सरकार की आभारी हूं। कांशीराम पार्क और अंबेडकर पार्क में आने वाले लोगों से मिले टिकटों का पैसा सपा सरकार की तरह दबाकर नहीं रखा। मेरे आग्रह पर पार्क की मरम्मत पर पूरा खर्च किया गया। जबकि सपा सरकार ने पार्क के रखरखाव की बजाय दूसरे मदों पर पैसा खर्च कर दिया था’।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo