शाह को लेकर ममता ने मोदी को दी सलाह

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ममता ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा है कि उनको अमित शाह से सावधान रहना चाहिए। ममता बनर्जी ने कोलकाता में बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाह पर ज्यादा भरोसा न करें। ममता ने यह भी कहा कि शाह कभी बी मीर जाफर बन सकते हैं। यानी धोखा दे सकते हैं। 

ममता बनर्जी ने अपने राज्य के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ओड़िशा के कटक में दुर्गापूजा के बाद पांच अक्टूबर को विसर्जन के दौरान  हुई सांप्रदायिक हिंसा का मुद्दा उठाया। ममता  ने कहा, ‘कटक में हालात बहुत खराब हैं। भाजपा और बजरंग दल की वजह से वहां सांप्रदायिक हिंसा हुई है’। ममता बनर्जी ने कहा, ‘भाजपा और बजरंग दल के लोग देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैंने कई सरकारें देखी हैं, लेकिन इतनी घमंडी और तानाशाह सरकार पहले कभी नहीं देखी। उन्हें याद रखना चाहिए कि आज वे सत्ता में हैं, लेकिन कल नहीं भी हो सकते। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता’। 

बंगाल में मिरिक पुल हादसे पर प्रधानमंत्रीर मोदी के दिए बयानों पर पलटवार करते हुए ममता ने कहा, ‘बंगाल गुजरात नहीं है। 2022 में गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी’। ममता ने राज्य के उत्तरी हिस्से में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद चलाए जा रहे राहत कार्यों को लेकर कहा कि रारहत कार्य तेज कर दिए हैं। अब तक पांच सौ राहत किट वितरित किए जा चुके हैं, जिसमें कंबल, चावल, दाल, सूखा राशन और दूध शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक हजार पर्यटकों को 45 बसों से सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने केंद्र पर बाढ़ राहत के लिए फंड न देने का आरोप भी लगाया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo