सीट बंटवारे में चिराग और मांझी का पेंच

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भाजपा और जदयू के गठबंधन एनडीए में पेंच फंस गया है। केंद्रीय मंत्रियों चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने शेरो शायरी और कविता के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। दोनों की मांगों के कारण सीट बंटवारे का फैसला नहीं हो पाया है। दिल्ली से लेकर पटना तक बुधवार को दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। पटना में भाजपा कार्यालय में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए मजबूत है। बीजेपी के नेता एनडीए के सभी दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। जल्दी ही सब कुछ क्लियर हो जाएगा। 

इस बीच बुधवार को अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर चिराग ने उनकी बात याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘जीना है तो मरना सीखो, कदम कदम पर लड़ना सीखो’। उन्होंने इशारों में कहा कि वे लड़ने के लिए तैयार हैं। कई दिनों से चल रही नाराजगी की खबरों के बीच बुधवार को वे मीडिया के सामने आए और कहा कि सही समय पर सही फैसला होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो नाराज नहीं हैं। ना ही उनकी कोई मांग है। 

उधर, जीतनराम मांझी 15 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए 15 सीटों की मांग की। उन्होंने लिखा है, ‘दो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगे, परिजन पे असी ना उठाएंगे’। हालांकि उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। मांझी ने कहा कि वे ज्यादा सीट इसलिए मांग रहे हैं ताकि उनकी पार्टी को राज्य स्तरीय दल की मान्यता मिल सके।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo