कांग्रेस आज जारी करेगी पहली सूची

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सीट बंटवारे का फैसला महागठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक में भी नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपनी तरफ से सीटों का फैसला कर लिया है और पार्टी कल यानी गुरुवार को पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस की सोशल मीडिया की प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि कांग्रेस अपनी सूची जारी कर देगी और इसी तरह से राष्ट्रीय जनता दल की भी सूची जारी होगी। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें 25 सीटों पर नाम तय किए गए। 

उधर पटना में भी बैठकों का दौर चलता रहा लेकिन सीटों पर सहमति नहीं बनी। वीआईपी के नेता मुकेश सहनी और सीपीआई एमएल अपनी सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि मुकेश सहनी ने पटना में कहा, “महागठबंधन में सब सही है। 20 साल से जनता परेशान है और अगर लालू प्रसाद की विचार वाली, सामाजिक न्याय की सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग करके, एक दूसरे का सहयोग करके और बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है’। उन्होंने कहा, ‘हम सब अटूट हैं और मजबूती से महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगें। बिहार में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे’।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo