एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन

Categorized as समाचार

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है। एनडीए में सहयोगी पार्टियों के बीच रविवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी विनोद तावड़े ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तीन घटक दलों के नेताओं से मुलाकात की और सीट बंटवारे पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के साथ महज 15 मिनट की बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि मांझी भाजपा की ओर से दिए सीटों के प्रस्ताव पर नाराज हो गए हैं।

बहरहाल, सीट बंटवारे पर मंथन का सिलसिला रविवार की सुबह शुरू हुआ, जब धर्मेंद्र प्रधान जनता दल यू के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से मिलने पहुंचे। इसके बाद प्रधान, तावड़े और सम्राट चौधरी सीट बंटवारे का फॉर्मूला लेकर जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मांझी को प्रस्ताव पसंद नहीं आया, जिससे वे नाराज हो गए और बातचीत से इनकार कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता वहां से महज 15 मिनट में निकल गए। उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। बाद में दिल्ली जाने से लिए निकले मांझी ने मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि शिष्टाचार मुलाकात थी।

बाद में धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। भाजपा नेताओं के साथ कुशवाहा की करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। हालांकि बाद में किसी नेता ने मीडिया से बात नहीं की। परंतु जानकार सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा ने 12 से 15 सीटों की मांग की। इसके बाद सीटों की संख्या पर बाद में बात करने का फैसला हुआ। गौरतलब है कि जीतन राम मांझी पहले ही 15 से 20 सीटों की मांग कर चुके हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo