छठ के बाद दो चरण में चुनाव

Categorized as समाचार

पटना। बिहार में छठ के तुरंत बाद दो चरण में विधानसभा का चुनाव हो सकता है। बिहार के दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम से शनिवार को सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में पटना पहुंची टीम से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी चाहती है कि छठ के तुरंत बादस मतदान हो। उन्होंने कहा कि एक या दो चरण में मतदान होना चाहिए। भाजपा की सहयोगी जनता दल यू ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की तो राष्ट्रीय जनता दल ने कम से कम दो या तीन चरण में चुनाव की मांग की।

गौरतलब है कि इस साल 25 से 28 अक्टूबर के बीच छठ मनाया जाएगा। छठ के लिए लाखों प्रवासी बिहार आते हैं। ऐसे में उस समय चुनाव होने से मतदान अधिक होने की उम्मीद है। बहरहाल, अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त एसएस संधू व विवेक जोशी के साथ बातचीत में छह राष्ट्रीय और इतनी ही राज्य स्तरीय पार्टियों के प्रतिनिधियों ने कम से कम चरणों में चुनाव कराने पर जोर दिया। चुनाव आयोग की टीम रविवार को प्रदेश के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और वापस दिल्ली लौटेगी। सात या आठ अक्टूबर को चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo