ब्रिटिश पीएम स्टार्मर आठ अक्टूबर को भारत आएंगे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्टार्मर आठ अक्टूबरर को भारत आएंगे। अपनी दो दिन की यात्रा में भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत करने के बारे में चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन के बीच कुछ दिन पहले ही मुक्त व्यापार संधि हुई है। बहरहाल, प्रधानमंत्री स्टार्मर पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस यात्रा की पुष्टि की।

स्टार्मर की यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है। इस दौरे में प्रधानमंत्री स्टार्मर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर भारत और ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रगति का जायजा लेंगे, जो ‘विजन 2035’ के तहत निर्धारित 10 वर्षीय रोडमैप से जुड़ी है। इसमें व्यापार और निवेश, तकनीक और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं”।

प्रधानमंत्री स्टार्मर अपनी यात्रा के दौरान मुंबई में आयोजित छठे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भी शामिल होंगे। वे इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हैं। उनके दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरे का मकसद भारत और ब्रिटेन के साझा दृष्टिकोण को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच भविष्य की साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। दोनों प्रधानमंत्री मुक्त व्यापार समझौते से बनी संभावनाओं पर भी बात करेंगे।


Previous News Next News

More News

मतदान से पहले असहाय ममता

April 21, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से असहाय दिख रही हैं। इस बार उन्होंने चुनाव प्रचार लड़ने भिड़ने के अंदाज में शुरू किया था। पिछले चुनाव यानी 2021 का विधानसभा चुनाव उन्होंने निरीहता के अंदाज में लड़ा था। अपने को दीदी की बजाय बंगाल की बेटी की तरह प्रोजेक्ट किया और लगभग पूरा…

यूपी का मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?

April 21, 2026

यह ऐसा प्रश्न बन गया है, जिसका कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। 2022 में सरकार बनने के बाद से पिछले चार साल में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एकाध वैकेंसी होने पर मंत्री बनाना या एकाध विभाग बदलना अलग बात है। लेकिन चार साल से ज्यादा समय तक…

अनिल अग्रवाल निशाने पर, बचाव में उतरे जिंदल, बेदी

April 21, 2026

वेदांता समूह के मालिक अनिल अग्रवाल निशाने पर हैं। असल में अब तक मोदी भक्ति करते रहे अनिल अग्रवाल ने पिछले दिनों सरकार की दुखती नस पर हाथ रख दिया था। उन्होंने जेपी समूह का अधिग्रहण अडानी समूह द्वारा किए जाने को चुनौती दी थी। वे अदालत पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि उनकी बोली…

महिलाओं के मतदान व्यवहार पर असर नहीं

April 21, 2026

महिला आरक्षण के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन कानून में बदलाव नहीं हो सका और इससे महिलाओं को विधानसभाओं व लोकसभा में आरक्षण मिलने का रास्ता रूक गया, इससे महिलाएं बहुत नाराज होंगी ऐसा कहने और मानने वाले लोग सिर्फ भाजपा के नेता हैं। बाकी किसी को इस तरह की धारणा पर शायद ही…

सिकुड़ता हुआ श्रम बाजार

April 21, 2026

पीएलएफएस के मुताबिक श्रमिकों को कोरोना काल के पहले एक हफ्ते में जितने घंटे मिलते थे, आज उससे कम मिल रहे हैं। ऐसे में श्रमिकों की सौदेबाजी की क्षमता गिरी है और कार्य-स्थितियां बिगड़ी हैं। नतीजा बढ़ती श्रमिक अशांति है। भारत में 2025 में श्रमिकों के लिए कम कामकाजी घंटे उपलब्ध हुए। यह तथ्य ताजा…

logo