मोदी ने की संघ और स्वंयसेवकों की तारीफ

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस की स्थापना के सौ साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर बुधवार को संघ और स्वंयसेवकों की जम कर तारीफ की। उन्होंने शताब्दी समारोह में कहा, ‘संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नहीं दिखाई। चाहे प्रतिबंध लगे, या साजिश हुई हो। सभी का मंत्र रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा, सब हमारा है’। गौरतलब है कि सौ साल पहले 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी। इस मौके पर गुरुवार, दो अक्टूबर को नागपुर संघ मुख्यालय में स्थापना के सौ साल पूरे होने का मुख्य समारोह होगा।

उससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस के योगदान को दिखाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक लगातार देश सेवा में जुटे हैं और समाज को सशक्त कर रहे हैं, इसकी भी झलक इस डाक टिकट में है। उन्होंने कहा, ‘मैं इसके लिए देश को बधाई देता हूं’। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के दिन से संघ ने राष्ट्र प्रथम की भावना से काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि 1984 के दंगों के समय संघ ने सिखों की रक्षा की थी।

संघ की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अन्याय पर न्याय, अंधकार पर प्रकाश की जीत… यह भारतीय संस्कृति के विचार और विश्वास का कालजयी उद्घोष है। ऐसे महान पर्व पर एक सौ साल पहले आरएसएस की स्थापना संयोग नहीं था। ये हजारों साल की परंपरा का पुनरुत्थान था, जिसमें राष्ट्र चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए अवतारों में प्रकट होती है। संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है’।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘दूसरे देशों पर आर्थिक निर्भरता, डेमोग्राफी में बदलाव के षड्यंत्र जैसी चुनौतियों से हमारी सरकार तेजी से निपट रही है। स्वयंसेवक होने के नाते मुझे खुशी है कि संघ ने इसके लिए ठोस रोडमैप भी बनाया है’। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठियों से बड़ी चुनौती मिल रही है। हमें इससे सतर्क रहना है’। RSS दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo