रिजर्व बैंक ने ब्याज दर जस का तस रखा

Categorized as समाचार

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में कमी नहीं है। उसने रेपो रेट को साढ़े पांच फीसदी पर जस का तस रखा है। माना जा रहा था कि जीएसटी में कटौती से महंगाई दर और कम होगी और इस वजह से उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कमी करेगा। लेकिन मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। इससे आवास और गृह कर्ज की किश्तें भी जस की तस रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5 फीसदी पर जस का तस रखा है। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था। रिजर्व बैंक ने देश के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की बढ़ोतरी का अनुमान 6.5 फीसदी से बढ़ा कर 6.8 फीसदी कर दिया है। गौरतलब है कि मौद्रिक नीति समिति बैठक 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक हुई, जिसके बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज एक अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य ब्याज दरों को स्थिर रखने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में कटौती के बाद महंगाई में कमी के चलते इसे नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि इस साल रिजर्व बैंक तीन बार ब्याज दरों में कटौती कर चुका है। रिजर्व बैंक ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5 से घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया था। यह कटौती करीब पांच साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50 फीसदी की कटौती हुई। इस तरह मौद्रिक नीति समिति ने तीन बार में ब्याज दरें एक फीसदी घटाई है।

बहरहाल, रेपो रेट स्थिर रखने के अलावा रिजर्व बैंक ने एक अक्टूबर को कई और बड़े फैसलों की घोषणा की। बैंक ने कंपनियों और आम लोगों के लिए बैंक लोन लेना आसान और सस्ता कर दिया है। साथ ही यूपीआई शुल्क को लेकर लोगों की चिंता को भी दूर कर दी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मीटिंग बाद सभी फैसलों की जानकारी देते हुए साफ किया कि यूपीआई लेन देन पर अभी कोई शुल्क लगाने का प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक चाहते हैं कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिले, इसलिए यूपीआई  को मुफ्त रखा जाएगा।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo