मोदी के बयान पर पाकिस्तान को आपत्ति

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद ट्रॉफी विवाद में फंसे पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन को दिखाता है, जोकि खेल की मूल भावना का अपमान करता है’।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी राजनीति बचाने के लिए बातचीत का रास्ता खत्म कर रहे हैं। आसिफ ने कहा कि मोदी क्रिकेट की संस्कृति और खेल भावना को नष्ट करके, शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच के दौरान बैट को बंदूक बना कर हलगाम नरसंहार की जिम्मेदारी ले रहे थे तो लड़ाकू विमान मार गिराने के इशारे भी कर रहे थे। लेकिन मैच हारने के बाद पाकिस्तान के मंत्री खेल की तुलना युद्ध से किए जाने पर अपनी अलग पोजिशनिंग कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo