खेल मैदान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 एशिया कप के फाइनल की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। और नतीजा वही, भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को बधाई’। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले हैशटैग भी लगाया। उनके इस बयान पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। भारतीय सैनिकों के शौर्य से क्रिकट खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना करने पर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीता। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। और नतीजा वही, भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को बधाई’। सोशल मीडिया में भले इस पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री के इस बयान की तारीफ की।

सूर्य कुमार यादव ने कहा, ‘अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। यह ऐसा है जैसे वह खुद स्ट्राइक लेकर रन बना रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा और जब सर सामने खड़े हों तो निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे’। गौरतलब है कि मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। करीब डेढ़ घंटे के तमाशे के बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए। भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया।

असल में मैच के बाद मोहसिन नकवी जैसे ही प्रेजेंटेशन स्टेज पर आए स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। इधर, भारतीय टीम अवॉर्ड लेने नहीं गई, तो करीब एक घंटे तक स्टेज पर कन्फ्यूजन बना रहा। स्टैंड से दूर भारतीय पाकिस्तानी टीम अलग अलग खड़ी हुई थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी के बारे में सवाल पर कहा, ‘जब मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, तब से पहली बार देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। हमने बहुत मेहनत करके यह टूर्नामेंट जीता है। खैर कोई बात नहीं। भारतीय ड्रेसिंग रूम में अपने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ होना ही मेरे लिए ट्रॉफी है’।

दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि भारतीय टीम किसी पाकिस्तानी पदाधिकारी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेगी। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘हमने फैसला किया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी से ट्रॉफी नहीं लेगी। इसका मतलब ये नहीं कि नकवी भारत की ट्रॉफी या मेडल पाकिस्तान ले जाने के हकदार हो जाएंगे’। उन्होंने कहा, ‘नवंबर में आईसीसी की कॉन्फ्रेंस है। हम वहां नकवी की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताएंगे। उम्मीद है कि हमारी ट्रॉफी हमें जल्द मिल जाएगी’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo