पाकिस्तान में सेना मुख्यालय क्वेटा के पास भीषण बम विस्फोट, 10 लोगों की मौत

Categorized as समाचार

पाकिस्तान के क्वेटा में सेना के हेडक्वार्टर के पास बड़ा बम धमाका हुआ है। धमाके के बाद वहां फायरिंग की जानकारी भी सामने आई। बम धमाके में करीब 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए, इनमें 4 आतंकी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, कई अन्य घायल हो गए। 

यह बम विस्फोट क्वेटा के फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) मुख्यालय के पास एक व्यस्त सड़क पर हुआ। सोशल मीडिया पर धमाके का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर भीषण धमाके की घटना देखी जा सकती है। स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के हवाले से डॉन अखबार ने बताया कि बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया। रहमान ने कहा, “सभी सलाहकारों, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया।

Also Read : वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन

प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक डॉ. वसीम बेग के हवाले से कहा, “विस्फोट में घायल हुए 19 लोगों को सिविल अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा सेंटर लाया गया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने क्वेटा विस्फोट की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादी कायराना हरकतों से देश का मनोबल नहीं गिरा सकते। जनता और सुरक्षा एजेंसियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम बलूचिस्तान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं शहीदों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं और सर्वोच्च रैंक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके की निंदा की और सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ अभियान में पाकिस्तान, उसके लोग और उसके सुरक्षा बल विजयी होंगे।

बता दें, यह महीने भर में दूसरा बम धमाका है। इससे पहले 2 सितंबर को पूर्व सीएम अख्तर मेंगल के काफिले के पास भी धमाका हुआ था। ब्लास्ट के दौरान पूर्व सीएम की गाड़ी शाहवानी स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo