लेह हिंसा के चार दिन बाद बोले राहुल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए चल रहे आंदोलन में हुई हिंसा के चार दिन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी की चुप्पी का मुद्दा उठाया था। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता खुल कर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। बहरहाल, लेह में हुई हिंसा के चार दिन बाद रविवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिख कर लद्दाख आंदोलन का समर्थन किया।

राहुल ने एक्स पर लिखा कि लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और उनकी परंपराएं भाजपा और आरएसएस के निशाने पर हैं। उन्होंने लिखा कि लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई तो भाजपा ने जवाब में चार युवकों की हत्या कर दी और सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया। राहुल ने कहा, ‘ये हत्या बंद करो। ये हिंसा बंद करो और लद्दाख के लिए आवाज उठाओ’। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में 24 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन हुआ था। छात्रों की पुलिस और सुरक्षा बलों से झड़प हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo