ट्रंप के मंत्री ने भारत को चेताया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच अमेरिका ने भारत को दुरुस्त कर देने की धमकी दी है और चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे अमेरिका के मामलों में सोच समझ कर बोलना चाहिए। यह धमकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने दी है, जिनके साथ भारत की व्यापार वार्ता हो रही है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत चाहता है कि वह अमेरिका को अपना सामान बेचे तो उसे ट्रंप प्रशासन की बात माननी होगी।

ट्रंप प्रशासन के वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने रविवार को एक इंटरव्यू में भारत के खिलाफ चेतावनी जारी की। पहले तो लुटनिक ने कहा कि उन्हें भारत सहित कई देशों को दुरुस्त करना है। उन्होंने भारत के साथ स्विट्जरलैंड और ब्राजील का भी नाम लिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये देश अपने बाजार खोलें और ऐसे कदम न उठाएं, जिससे अमेरिका को नुकसान हो। लुटनिक ने कहा कि इन देशों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की वजह से रिश्तों में दिक्कत आ रही है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में लुटनिक ने कहा कि अगर भारत चाहता है कि अमेरिका में सामान बेचे है तो उसे ट्रंप प्रशासन की शर्तों को मानना पड़ेगा। उन्होंने भारत को सही तरीके से प्रतिक्रिया देने की सलाह भी दी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने कहा, ‘समय के साथ ये मुद्दे सुलझ जाएंगे, लेकिन अगर आप अमेरिकी उपभोक्ताओं को अपना सामान बेचना चाहते हैं, तो आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ तालमेल बिठाना होगा’।

गौरतलब है कि 22 से 24 सितंबर के बीच भारत के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच दोपक्षीय व्यापार समझौते और निवेश को लेकर बातचीत हुई। उससे पहले 16 सितंबर को अमेरिकी प्रतिनिधि भारत आए थे और उनसे भारतीय प्रतिनिधियों की लंबी बातचीत हुई थी, जिसमें छठे दौर की वार्ता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बहरहाल, अमेरिका यात्रा के दौरान पीयूष गोयल ने अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीयर और भारत के लिए मनोनीत अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। इस बातचीत में दोनों देशों ने माना कि दोनों देशों के पारस्परिक फायदे वाले व्यापार समझौते को जल्दी पूरा करने के लिए बातचीत जारी रखी जाएगी।


Previous News Next News

More News

2025 की चुनौतियों के बाद स्थिर हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते: निशा बिस्वाल

June 4, 2026

भारत और अमेरिका ने 2025 में आई मुश्किल स्थिति के बाद अपने रिश्ते को फिर से स्थिर करने में सफलता पाई है, लेकिन विश्वास को फिर से बनाना और उस महत्वाकांक्षा को वापस लाना, जो हाल के वर्षों में इस साझेदारी की पहचान थी, इसमें समय लगेगा। यह बात अमेरिका की पूर्व वरिष्ठ राजनयिक निशा…

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

June 4, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की…

राजस्थान के 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

June 4, 2026

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया…

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

logo