विजय की रैली में भगदड़ में कई लोग मरे

Categorized as समाचार

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय की पार्टी टीवीके की एक रैली में शनिवार को भगदड़ मच गई। विजय की पार्टी की एक बड़ी  रैली नमक्कल में हो रही थी, जिसमें भीड़ बहुत ज्यादा हो गई। रैली में भगदड़ से कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है और 30 से ज्यादा लोग घायल है गए हैं। भगदड़ में कम से कम एक बच्चे के लापता होने की खबर भी है।

विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके प्रमुख विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। विजय के भाषण के बीच गर्मी और भीड़ की वजह से कुछ लोग बेहोश होने लगे। इस वजह से उनको भाषण बीच में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि विजय ने भाषण रोक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा, ‘मंत्री अंबिल महेश को मौके पर भेजा है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को तुरंत सामान्य स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है’। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई जाए’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo