मोदी ने लॉन्च किया 4जी नेटवर्क

Categorized as समाचार

भुवनेश्वर। करीब एक दशक की देरी से ही सही लेकिन भारत का अपना स्वदेशी 4जी नेटवर्क शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 27 सितंबर को भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक ओडिशा का झारसुगुडा में इस सेवा को लॉन्च किया। बीएसएनएल का 4जी अब देश भर के 98 हजार जगहों पर चालू हो गया है। यह नेटवर्क पूरी तरह से स्‍वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है।

इस सेवा के लॉन्‍च होते ही भारत के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर 4जी से लैस हो गए हैं। हालांकि दूरसंचार की सेवा देने वाली तीनों निजी कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पहले से ही 4जी और 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही हैं। भारत के लिए संतोष की बात है कि वह उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनकी अपनी 4जी की सेवा है। यह तकनीक पूरी तरह भारत में बनी है और इसे भविष्य में 5जी सेवाओं में अपग्रेड किया जा सकेगा।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने बीएसएनएल की 4जी सेवा लॉन्च करने के साथ साथ कई और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी बचत उत्सव, कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत संचार के मामले में पीछे छूट गया था। अब भारत स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी वाला पांचवां देश बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों में लूटतंत्र जारी रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने टैक्स घटा दिया, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार जनता तक इसका लाभ नहीं पहुंचा रही है। वे अपना टैक्स लगाकर लूट में लगे हैं। अभी भी हरकत से बाज नहीं आ रहे’। प्रधानमंत्री ने हिमाचल में नया टैक्स लगा कर लोगों को जीएसटी कटौती का लाभ नहीं देने का आरोप एक दिन पहले बिहार के एक वर्चुअल कार्यक्रम में भी लगाया था।


Previous News Next News

More News

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

June 4, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी जबकि…

सपा और कांग्रेस तालमेल करेंगे

June 4, 2026

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संबंधों में जो सिलवटें दिख रही थीं उनको दूर करने की कोशिश शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी को समझ में आया है कि चाहे जातीय समीकऱण जितना भी मजबूत होने का दावा किया जाए लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के…

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

logo