बरेली में जुमे की नमाज के बाद तनाव, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

Categorized as समाचार

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस दौरान इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया, जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में फइक एंक्लेव में ठहरे मौलाना तौकीर के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मौलाना ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह नमाज के लिए निकलने वाले थे, प्रशासन को उनकी लोकेशन का पता चल गया।

उन्होंने कहा डीएम और अन्य अधिकारी मेरे आवास पर पहुंचे और मुझे बाहर जाने से रोक दिया। पूरी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सरकार मुसलमानों के खिलाफ सख्ती बरत रही है।

Also Read : 1600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में ईडी का एक्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारे लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और मौलाना को नजरबंद करने का निर्णय लिया। पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करने की अपील की है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ की तैनाती की गई है।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo