शरीफ का भारत को हराने का दावा

Categorized as समाचार

न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को हराने का दावा किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को अपने भाषण में शरीफ ने भारत को दुश्मन बताते हुए दावा किया कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान शांति चाहता है। शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। उन्होंने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि वे हमेशा कश्मीरियों के साथ खड़े हैं। शरीफ ने उम्मीद जताई कि एक दिन संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का फैसला होगा।

शरीफ ने अपने भाषण में कहा कि वे पिछले साल ही संयुक्त राष्ट्र के मंच से चेतावनी दे चुके थे कि पाकिस्तान किसी बाहरी हमले को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी सच साबित हुई। इस साल मई में बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला हुआ। शाहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान मजबूत स्थिति में होते हुए भी सीजफायर का समर्थन किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर उनका दखल नहीं होता तो पूरे इलाके में बड़ी जंग हो सकती थी।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप की शांति की कोशिशों को देखकर ही पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की वजह से दक्षिण एशिया में एक विनाशकारी जंग टल गई। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान विवादित मुद्दों को लेकर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा तौर पर रोकने का आरोप लगाया और कहा कि यह न सिर्फ संधि का उल्लंघन है बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo