ट्रंप ने दवाओं पर सौ फीसदी टैरिफ लगाया

Categorized as समाचार

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाओं पर एक सौ फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ एक अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा। यह टैक्स उन कंपनियों पर नहीं लगेगा जो अमेरिका में ही दवा बनाने के लिए अपना प्लांट लगा रही हैं। गौररतलब है कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ही 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। हालांकि दवाओं को इस टैरिफ से बाहर रखा गया था।

ट्रंप ने कहा है, “एक अक्टूबर से हम ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाओं पर एक सौ फीसदी टैरिफ लगा देंगे, सिवाय उन कंपनियों के जो अमेरिका में अपना दवा बनाने वाला प्लांट लगा रही हैं। ‘लगा रही हैं’ का मतलब होगा कंस्ट्रक्शन चल रहा है। इसलिए, अगर कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है, तो उन दवाइयों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा”। हालांकि इससे भारत पर अभी ज्यादा असर नहीं होगा लेकिन अगर राष्ट्रपति ट्रंप जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाते हैं तो भारत पर असर होगा क्योंकि भारत जेनेरिक दवाइयां अमेरिका को निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है। भारत ने 2024 में अमेरिका को करीब 77 हजार करोड़ रुपए की दवाइयां भेजीं।


Previous News Next News

More News

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

June 4, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी जबकि…

सपा और कांग्रेस तालमेल करेंगे

June 4, 2026

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संबंधों में जो सिलवटें दिख रही थीं उनको दूर करने की कोशिश शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी को समझ में आया है कि चाहे जातीय समीकऱण जितना भी मजबूत होने का दावा किया जाए लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के…

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

logo