सीडब्लुसी करके सरकार बनाने का दावा

Categorized as समाचार

पटना। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद पहली बार बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा कि इसी तरह सीडब्लुसी की बैठक सितंबर 2023 में तेलंगाना में हुई थी तो वहां दो महीने में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। इसलिए पटना में भी सीडब्लुसी की बैठक हुई है तो महागठबंधन की सरकार बन जाएगी। यह बात कांग्रेस ने मजाक में नहीं कही है, बल्कि गंभीरतापूर्वक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है, जिसमें केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश सहित एक दर्जन बड़े नेता मौजूद थे।

बहरहाल, बुधवार, 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस से तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें शामिल होने नहीं पहुंचे। बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चली। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया और साथ ही दूसरी बिहार की जनता से महागठबंधन को चुनाव जिताने की अपील की गई।

बैठक के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, ‘तेलंगाना में सितंबर 2023 में ऐसी ही सीडब्लुसी की मीटिंग हुई थी और दो महीने के अंदर कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब पटना में काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है’। रमेश ने कहा, ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला, वो अभियान जारी रहेगा। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग अलग बम फोड़ने वाले हैं’।

बताया गया कि सीडब्लुसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बीजेपी नीतीश कुमार को मेंटली रिटायर मान चुकी है। वो उन्हें बोझ मानती है’। उन्होंने बेरोजगारी, किसान, बाढ़ को लेकर भी एनडीए सरकार पर निशाना साधा। वोटर वेरिफिकेशन को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। खड़गे ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री को फेल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्तों की वजह से आज देश संकट में है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo