राहुल, तेजस्वी ने जारी किया अति पिछड़ा घोषणापत्र

Categorized as समाचार

पटना। भले कांग्रेस ने अभी तक राजद के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है और न अभी सीट बंटवारे का फैसला किया है लेकिन महागठबंधन की पार्टियों ने एक साथ मिल कर बिहार के सबसे बड़े जातीय समूह अति पिछड़ा के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद बुधवार को पटना में से जारी किया गया। इसका नाम ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प योजना’ रखा गया है।

इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी और तीनों वामपंथी पार्टियों के नेता मौजूद रहे। इसके लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा और फिर आपको भाजपा की सच्चाई पता चलेगी’। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘यह संकल्प राहुल गांधी और तेजस्वी जी मिलकर तैयार किए हैं। जब हमारी सरकार बनेगी तो इस पॉइंट को पूरा किया जाएगा। हमको ऐसे जातियों को उठाना है, जो पिछड़े हैं। ऐसे समाज है, जो हक से वंचित है। उनको हक दिलाना है’।

अति पिछड़ी जातियों के लिए जारी इस घोषणापत्र में आबादी के अनुसार आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को बढ़ाने का वादा किया गया है और साथ ही कहा गया है कि विधानसभा से पारित होने के बाद प्रस्ताव को संविधान के 9वीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र को भेजा जाएगा। इसके अलावा अति पिछड़ी जातियों के लिए पंचायत और नगर निकायों में आरक्षण को 20 से बढ़ाकर 30 फीसदी करने और अति पिछड़ा अत्याचार निवारण नियम पारित करने का वादा किया गया है। अति पिछड़ी जातियों के लिए 25 करोड़ रुपए तक के ठेके में 50 फीसदी आरक्षण लागू करने और संविधान की धारा पांच के तहत राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू करने का वादा भी किया गया है।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo