चुनाव आयोग का अब ई वेरिफिकेशन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से नाम हटाने या जोड़ने के लिए अब ई वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपने पोर्टल और ऐप पर एक नया ‘ई साइन’ फीचर शुरू किया है। इस नए बदलाव के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी भेजा जाएगा। इससे सुनिश्चित होगा कि आवेदन करने वाला वही व्यक्ति है, जिसका नाम या नंबर इस्तेमाल किया गया है।

खबरों के मुताबिक, 23 सितंबर से पहले ई वेरिफिकेशन जरूरी नहीं था। हालांकि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों के बाद स्पष्ट किया था कि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन फॉर्म भर कर किसी का नाम नहीं कटवा सकता है। आयोग ने कहा था कि इसके लिए बीएलओ वेरिफिकेशन के लिए जाते हैं। हालांकि पहले कई बार ऐसा हुआ कि किसी और का नाम या मोबाइल नंबर देकर फॉर्म छह या सात भरे जाते थे। लेकिन चुनाव आयोग वेरिफिकेशन के जरिए ही नाम जोड़ता या काटता था।

चुनाव आयोग की ओर से इस बदलाव की खबर के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हु कहा, ‘ज्ञानेश जी (मुख्य निर्वाचन आयुक्त), हमने चोरी पकड़ी तब आपको ताला लगाना याद आया। अब चोरों को भी पकड़ेंगे। तो बताइए, सीआईडी को सबूत कब दे रहे हैं आप’। गौरतलब है कि कर्नाटक में 6,018 लोगों के नाम कटवाने के लिए दिए गए आवेदन में 5,994 गलत पाए गए हैं और चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन राहुल गांधी का कहना है कि चुनाव आयोग कर्नाटक की सीआईडी को जरूरी दस्तावेज नहीं सौंप रहा है। इस आधार पर राहुल ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग वोट चोरी करने वालों की रक्षा कर रहा है।


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo