ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ने फिलस्तीन को मान्यता दी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में ब्रिटेन ने फिलस्तीन को अलग स्वतंत्र देश के तौर पर औपचारिक मान्यता देने का ऐलान किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को इसकी घोषणा की। इजराइल ने इसकी आलोचना की है। गौरतलब है कि ब्रिटेन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अगर इजराइल गाजा पर नरसंहार करने वाले हमले बंद नहीं करता है तो वह फिलस्तीन को मान्यता दे देगा। ब्रिटेन के साथ ही कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी फिलस्तीन को स्वतंत्र देश की मान्यता देने की घोषणा की। ध्यान रहे ब्रिटेन परमाणु शक्ति संपन्न देश है और उसके पास संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो पॉवर है। उसका फिलस्तीन को मान्यता देना बड़ी घटना है।

ब्रिटेन ने कहा है कि फिलस्तीन को मान्यता देने का फैसला इजराइल के अवैध कब्जे को खत्म करने और शांति लाने में मदद करेगा। इसके तहत एक नई फिलस्तीनी सरकार इजराइल के साथ मिलकर काम करेगी। इसमें हमास का कोई प्रभाव नहीं होगा। गौरतलब है भारत और चीन सहित अब तक दुनिया के 140 से ज्यादा देश फिलस्तीन को देश की मान्यता दे चुके हैं।

ब्रिटेन ने फिलस्तीन को मान्यता देते हुए कहा कि यह फैसला इजराइल को सजा देने के लिए नहीं किया गया है, लेकिन अगर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा में सैन्य कार्रवाई को कम हिंसक तरीके से और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हुए किया होता, तो शायद यह कदम न उठाया जाता। ब्रिटेन और कनाडा व ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला बहुत अहम है क्योंकि ये देश दुनिया के सभी अहम संगठनों के सदस्य हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo