एच 1बी वीजा पर अमेरिका ने दी सफाई

Categorized as समाचार

वॉशिंगटन। एच 1बी वीजा की फीस बढ़ कर एक लाख डॉलर यानी करीर 88 लाख रुपए करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद मची अफरातफरी के बीच अमेरिका ने इस पर सफाई दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बढ़ी हुई फीस सिर्फ वन टाइम है, जो आवेदन देते समय चुकानी होगी’। पहले इसमें स्पष्टता नहीं थी तो लग रहा था कि यह सालाना फीस है। पहले वीजा फीस एक से छह लाख के बीच होती थी, जो तीन साल के लिए थी। इसे आगे तीन साल  के लिए रिन्यू करा जा सकता था।

ट्रंप के ताजा फैसले के बाद शनिवार की देर रात व्हाइट हाउस ने यह तो कहा कि वीजा आवेदन के समय 88 लाख रुपए देने होंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया कि अगले तीन साल के लिए रिन्यू कराते वक्त भी यह फीस दोबारा लगेगी या नहीं। लेविट ने कहा, बढ़ी हुई फीस केवल 21 सितंबर के बाद किए जाने वाले वीजा आवेदन पर ही लागू होगा। इससे पहले दाखिल आवेदन और रिन्युअल पर बढ़ी हुई फीस नहीं लगेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा एच 1बी वीजा धारक सामान्य तरीके से देश से बाहर आना जाना कर सकते हैं। गौरतलब है कि इसमें स्पष्टता नहीं होने की वजह से अमेरिका में अफरातफरी मच गई थी। तमाम बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अमेरिका में ही रूकने के लिए कहा था। बहररहाल, ट्रंप के एच 1बी वीजा आवेदनों पर फीस बढाने का समर्थन करने के लिए व्हाइट हाउस ने शनिवार को एक ‘फैक्ट शीट’ भी जारी की। इसमें बताया गया कि इस कदम से अमेरिकी लोगो की नौकरियां सुरक्षित होंगी।


Previous News Next News

More News

होर्मुज पर जारी गतिरोध बढ़ा

April 19, 2026

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी गतिरोध शनिवार को और बढ़ गया। एक ओर जहां ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को दोबारा खोलने संबंधी अपने फैसले को वापस लेते हुए वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलीबारी की, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी करने के अभियान को…

प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं : राहुल

April 19, 2026

रानीपेट (तमिलनाडु) । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘नियंत्रित’ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अन्नाद्रमुक सत्ता में आए, ताकि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर सकें। गांधी ने दावा किया…

भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, ईरानी राजदूत तलब

April 19, 2026

नई दिल्ली। ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में की गई गोलीबारी की वजह से दो भारतीय मालवाहक जहाजों के मार्ग बदलने के लिए मजबूर होने की घटना को लेकर नयी दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत मोहम्मद फताअली को विदेश मंत्रालय ने शनिवार को तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया…

भाजपा का पतन शुरू हो गया, केंद्र में अल्पमत सरकार

April 19, 2026

हावड़ा। ममता ने 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को केंद्र द्वारा पारित कराने में नाकाम रहने के संदर्भ में यह बात कही। हावड़ा के उलुबेरिया और दक्षिण 24 परगना के बरुइपुर, भंगोर और सोनारपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए,…

आनन-फानन में लाया गया महिला आरक्षण बिल: तेजस्वी यादव

April 18, 2026

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल तब लाया गया जब पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है, तब इसे आनन-फानन में लाया गया। सरकार सीटों का परसीमन कराना चाहती थी।  उन्होंने यहां…

logo