कांग्रेस और ममता का मोदी पर निशाना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर हमला किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनको निशाना बनाया। ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जीएसटी में कटौती का श्रेय अकेले ले रहे हैं, जबकि यह फैसला सभी राज्यों ने मिल कर किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कटौती का फैसला राज्यों ने किया। गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स घटाने का फैसला हुआ था। काउंसिल में सभी राज्य सदस्य हैं।

बहरहाल, प्रधानमंत्री के भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल जीएसटी के बजाय, अलग अलग नौ स्लैब से वसूली कर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाया और आठ साल में 55 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले। अब आप ढाई लाख करोड़ के ‘बचत उत्सव’ की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंडऐड लगाने की बात कर रहे हैं’।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ममता बनर्जी वाली लाइन दोहराते हुए कहा कि एक संवैधानिक निकाय जीएसटी काउंसिल के किए फैसले का पूरा श्रेय अकेले प्रधानमंत्री लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में अब भी बहुत खामियां हैं, जिसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस की सोशल मीडिया की प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने सवालिया लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि त्योहारों में नागरिकों का मुंह मिठास से भरेगा तो इन्हीं त्योहारों में आठ साल तक लोगों के मुंह में कड़वाहट क्यों भरी थी?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo