आज फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एशिया कप टी20 में रविवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। मैच से एक दिन पहले शनिवार को फिर ड्रामा हुआ। पाकिस्तान की टीम ने मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम ने पहले मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलने और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ की गई शिकायत पर सवालों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। उधर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे लेकिन उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच सुपर फोर का दूसरा मुकाबला रविवार को होना है। इस मैच में भी एंडी पाइक्रॉफ्ट रेफरी होंगे। मैच से एक दिन पहले शनिवार को भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। जब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा, ‘हम सुपर फोर मैचों के लिए तैयार हैं’।

इससे पहले, 14 सितंबर को हुए लीग स्टेज के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय कप्तान ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘हम यहां सिर्फ मैच खेलने आए हैं और हमने सही जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं’। इसके बाद हाथ नहीं मिलाने का मुद्दा काफी बढ़ा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग कर दी। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo