पाकिस्तान के दावे पर कांग्रेस के सवाल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पाकिस्तान के एक दावे के बाद केंद्र  सरकार को कठघरे में खड़ा किया है और उससे जवाब देने को कहा है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चार राफेल विमान मार गिराने का दावा किया है और उसने विमान के टेल नंबर भी दिए हैं। इस पर पवन खेड़ा ने कहा है कि सरकार सबूतों के साथ जवाब देकर पाकिस्तान का मुंह बंद कराए।

पवन खेड़ा ने तंज करने के अंदाज में शनिवार को कहा, ‘हमें खबरों से पता चला है कि पाकिस्तान ने राफेल के टेल नंबर दिए हैं। मुझे लगता है कि इंडियन एयरफोर्स इन दावों का खंडन करेगी और जब तमाम राफेल दिखाएगी, तब पाकिस्तान के होश ठिकाने आ जाएंगे’। खेड़ा ने आगे कहा, ‘इंडियन एयरफोर्स पाकिस्तान का मुंह बंद कराना जानती है। हमारी सरकार से भी गुजारिश है कि वे पाकिस्तान को सबूतों के साथ जवाब देकर उनके दावों को ध्वस्त कर दें’।

गौरतलब है कि, 17 सितंबर को इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी सेना के रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के जिन चार राफेल विमानों को गिराया है उनका टेल नंबर बीएस001, बीएस021, बीएस022 और बीएस027 है। लेफ्टिनेंट जनरल किदवई ने आगे दावा किया कि भारत के छह नहीं, बल्कि कुल सात विमान मार गिराए गए थे। इसमें चार राफेल, एक मिग 29, एक सुखोई 30 और एक मिराज 2000 शामिल है। इसके अलावा भारत ने एक इजराइल में बना हेरॉन यूएवी भी खो दिया।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo