डूसू चुनाव: मतगणना जारी, एबीवीपी-एनएसयूआई में कड़ा मुकाबला

Categorized as समाचार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025 की मतगणना उत्तर परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उत्तर परिसर में 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 160 अधिकारी बॉडी कैमरों से लैस हैं। इसके अलावा, पूरे इलाके में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से पूरी हो सके।

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बीच माना जा रहा है। वहीं, वामपंथी गठबंधन (आइसा-एसएफआई) भी चुनावी समीकरण में अहम भूमिका निभा रहा है।

Also Read : कांग्रेस का दबाव डालने का एक और दांव

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से आर्यन मान, एनएसयूआई से जॉस्लिन नंदिता चौधरी और एसएफआई-आइसा गठबंधन से अंजलि मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान फीस वृद्धि, हॉस्टल की मांगें, सस्ती यात्रा व्यवस्था और छात्रों के लिए बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।

चुनाव में 2.8 लाख से अधिक छात्र मतदाता सूची में शामिल थे, जिनमें से लगभग 39.45 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान 52 कॉलेजों में दो चरणों में हुआ और इसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया गया।

परिणामों की घोषणा से पहले, दिल्ली हाई कोर्ट ने विजयी उम्मीदवारों द्वारा किसी भी विजय रैली पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

हर किसी की निगाहें अब मतगणना पर टिकी हैं और यह देखने का इंतजार है कि डूसू की बागडोर किस छात्र संगठन के हाथों में जाती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo