डूसू चुनाव में एबीवीपी ने परचम लहराया

Categorized as समाचार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया है। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान जीते हैं।

डूसू चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। एबीवीपी ने शुरुआत से ही बढ़त को जारी रखा। आखिर में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी जीते और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा जीतीं।

उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के गोविंद तंवर ने एनएसयूआई को कड़ी टक्कर दी। इस चुनाव में एनएसयूआई के खाते में महज एक सीट आई है।

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत के बाद एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा एनएसयूआई ने इस अनोखे चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। न सिर्फ एबीवीपी के खिलाफ, बल्कि डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, आरएसएस-बीजेपी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ताकत के खिलाफ भी। डीयू के हजारों छात्र हमारे साथ डटे रहे और हमारे उम्मीदवार भी अच्छी तरह लड़े।

Also Read : ‘या अली’ फेम सिंगर जुबीन गर्ग का निधन

उन्होंने आगे लिखा एनएसयूआई पैनल से नवनिर्वाचित डूसू उपाध्यक्ष राहुल झांसला और विजयी सभी अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।

वरुण चौधरी ने ‘डूसू’ चुनाव में धांधली के आरोप भी लगाए। उन्होंने लिखा ईवीएम में हेराफेरी करके और डीयू चुनाव टीम के प्रोफेसरों का इस्तेमाल करके चुनाव में धांधली करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जीत हो या हार, एनएसयूआई हमेशा आम छात्रों, उनके मुद्दों और डीयू को बचाने के लिए लड़ती रहेगी। हम और मजबूत होते जाएंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में गुरुवार को छात्रों ने वोट डाले। 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए मतदान हुआ। अंतिम मतदान 39.45 प्रतिशत रहा। 

इस साल चार मुख्य छात्र संघ पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव में उतरे। अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार थे, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव में खड़े थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo