‘ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है’, मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है।

उन्होंने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए आगे कहा 17 सितंबर के दिन ही देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षा कर भारत के गौरव को फिर से स्थापित किया था।

पीएम मोदी ने कहा देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को, सेना के इतने बड़े शौर्य को, कई दशक बीत गए, कोई याद करने वाला नहीं था, लेकिन आपने मुझे मौका दिया, हमारी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर ​कर दिया। हमने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है।

Also Read : पीएम मोदी को वैश्विक नेताओं और राजदूतों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ किया। कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को मैं विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा, “विश्वकर्मा जयंती के दिन एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां (धार) हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पा​र्क से हमारे युवकों और युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियोजनाओं के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को लेकर कहा कि यह माताओं-बहनों को समर्पित है। उन्होंने कहा हमारा मकसद है- एक भी महिला, जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर 5 हजार रुपए और दूसरी बेटी के जन्म पर 6 हजार रुपए सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मेरी माताओं बहनों के खातों में पहुंच चुकी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo