बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट : आरोपी गगनप्रीत हिरासत में

Categorized as समाचार

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में लिया है। इस घटना में गगनप्रीत भी घायल हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन सोमवार को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया।

जिस समय धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू ने बाइक को टक्कर मारी थी, कथित तौर पर उस वक्त गगनप्रीत कार को चला रही थी। यह मामला इसलिए भी बड़ा है कि दुर्घटना में केंद्रीय वित्त विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हुई है, जबकि उनकी पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

दिल्ली पुलिस की जांच में कार चालक गगनप्रीत को लेकर कई तरह के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को एक्सीडेंट स्पॉट से करीब 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि कई अस्पताल कुछ ही दूरी पर थे। रविवार शाम को नवजोत सिंह बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।

Also Read : वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों पर सुप्रीम की रोक

पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि नवजोत सिंह को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू चालक गगनप्रीत के किसी जानकार का था। इस कारण दिल्ली पुलिस ने गगनप्रीत के खिलाफ सबूतों को नष्ट और छुपाने की धारा एफआईआर में जोड़ी है।

इस मामले में पुलिस एक चश्मदीद गुलफाम से भी पूछताछ कर सकती है। बीएमडब्ल्यू कार से धौला कुआं इलाके में जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो गुलफाम वहां से कार से गुजर रहा था। उसने घायलों को अपनी कार में बैठाया था, लेकिन रास्ते में कथित तौर पर कार चालक ने गुलफाम को 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में जाने के लिए कहा था। 

बाद में गुलफाम ने कहा कि उसको शुरुआत में लगा था कि यह सब घायलों में है, लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो सारी घटना का पता चला। आरोपी महिला जानबूझकर इतनी दूर अस्पताल लेकर गई थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस चश्मदीद गुलफाम से पूछताछ करके घटना के बारे में जानकारी लेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo