अमेरिकी मंत्री का भारत पर निशाना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता शुरू होने का संकेत दिया और यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी से जल्दी बात करेंगे तो दूसरी ओर उनकी सरकार के मंत्री विवादित बयान दे रहे हैं। ट्रंप सरकारर के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा है कि भारत 140 करोड़ लोगों का देश होने का दावा करता है, लेकिन अमेरिका से मक्का की एक छोटी सी मात्रा भी नहीं खरीदेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई दिल्ली को अपने टैरिफ कम करने होंगे, वरना अमेरिका के साथ व्यापार करने में उसे कठिन समय का सामना करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि कृषि और डेयरी उत्पादों को लेकर ही भारत और अमेरिका की व्यापार वार्ता अटक रही है। उसमें भी मक्का और सोयाबीन का मामला ज्यादा उलझा हुआ है। बहरहाल, लुटनिक ने शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान भारत और अमेरिका के रिश्तों पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह रिश्ता एकतरफा है, वे हमें बेचते हैं और हमारा फायदा उठाते हैं। वे हमें अपनी अर्थव्यवस्था से रोकते हैं, और वे हमें बेचते हैं जबकि हम उनके आने और फायदा उठाने के लिए पूरी तरह खुले हैं’।

उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की कही बात का हवाला देते हुए कहा, भारत कहता है कि उसके पास 1.4 अरब लोग हैं। 1.4 अरब लोग अमेरिका से एक बुशल मक्का क्यों नहीं खरीदेंगे? क्या यह बात आपको बुरी नहीं लगती कि वे हमें सब कुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते? वे हर चीज पर टैरिफ लगाते हैं’। गौरतलब है कि बुशल अमेरिका में माप का एक पैमाना है। एक बुशल मक्का का मतलब है 56 पाउंड यानी करीब 25 किलो मक्का।

बहरहाल, लुटनिक ने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से कहा है, ‘अपने टैरिफ कम करो, हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करो जैसा हम तुम्हारे साथ करते हैं’। वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने कहा, ‘हमें सालों से चली आ रही गलतियों को सुधारना है, इसलिए हम चाहते हैं कि जब तक हम इसे ठीक नहीं कर लेते, तब तक टैरिफ दूसरी तरफ रहे’। लुटनिक ने कहा, ‘यही राष्ट्रपति का मॉडल है, और या तो आप इसे स्वीकार करें या फिर आपको दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता के साथ व्यापार करने में मुश्किल होगी’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo