भारत-पाक मैच का विरोध

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रविवार को उधर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में भारत और पाकिस्तान का टी20 का मैच चल रहा था और इधर पूरे देश में उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। कई पार्टियों ने सड़क पर उतर कर इसका विरोध किया। खिलाड़ियों ने मैच पर सवाल उठाए तो पहलगाम कांड में मारे गए लोगों के परिजनों ने सरकार की आलोचना की। हालांकि कई जगह इस मैच में भारत की जीत के लिए हवन पूजन किए जाने की भी खबर आई लेकिन देश के ज्यादातर हिस्से में इसका विरोध हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के ज्यादातर अधिकारी मैच देखने दुबई नहीं गए और जो गए हैं वे यह सुनिश्चित कर रहे थे कि उनकी तस्वीर नहीं आए।

गौरतलब है कि इस साल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारत के 26 लोगों की हत्या किए जाने और सात मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमों का मुकाबला हुआ। इस मैच का विरोध करते हुए महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने टेलीविजन सेट तोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिंदूर भेजा और साथ ही बीसीसीआई के लिए चंदा मांगा।

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत और पाकिस्तान मैच के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है’। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि, ‘क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है’? आम आदमी पार्टी ने इस मैच के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘पहलगाम हमले से पहले बनी दिलजीत दोसांझ की मूवी को हमले के बाद रिलीज होने से रोक दिया गया था। अब क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा है, इसे रोका नहीं जाएगा, क्योंकि इसमें बड़े साहिब का बेटा आईसीसी का प्रधान हैं। बीसीसीआई भी वही देखता है। क्या अब सब कुछ ठीक हो गया है? अब केंद्र पहलगाम को भूल या है क्या’?

हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मैच का विरोध किया और कहा, ‘जिस देश के साथ हमारा विवाद चल रहा हो, उसके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। इस मैच से अमित शाह के बेटे जय शाह और बीसीसीआई पैसा कमा रहा है। खून और क्रिकेट का खेल साथ साथ कैसे चल सकता है’। वहीं, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉक्म एक्स पर लिखा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान। ये कैसा खेल है’?

भारत के सर्वकालिक महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने कहा, ‘हमारी सरकार ने तय किया है कि मैच होना चाहिए। अगर मल्टीनेशन टूर्नामेंट है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। बायलेटरल सीरीज में नहीं खेलेगी, इसलिए अभी हम कहें, आप कहें या जो भी कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्लेयर्स और बीसीसीआई को वही मानना पड़ेगा जो सरकार कह रही है’।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo