भारत ने पाकिस्तान को हराया

Categorized as समाचार

दुबई। कुलदीप यादव (तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव (नाबाद 47 ) अभिषेक शर्मा (31), तिलक वर्मा (31 ) की बदौलत भारत ने रविवार को एशिया कप के छठे मुकाबले में 25 गेंदे शेष रहते पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में 22 रन जोड़े। दूसरे सैम अयूब ने शुभमन गिल सात गेंदों में 10 रन को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद चौथे ओवर में सैम अयूब ने अभिषेक शर्मा को आउटकर भारत के रनों की रफ्तार को कम करने का प्रयास किया।

अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली । इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। 13वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा (31) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। भारत ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बनाये। सूर्य कुमार यादव ने भारत के लिए विजयी छक्का लगाया।
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने तीन विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र छह रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। सैम अयूब को पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट किया। मोहम्मद हारिस (तीन) का जसप्रीत बुमराह ने शिकार किया। इसके बाद फखर जमान ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39रनों की साझेदारी हुई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo