खुदरा मंहगाई में मामूली बढ़ोतरी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अगस्त में खुदरा महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी हुई है हालांकि इसके बावजूद यह भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तय की गई सीमा के बहुत अंदर है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में जुलाई के 1.61 फीसदी के मुकाबले खुदरा महंगाई दर थोड़ा बढ़ कर 2.7 फीसदी पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि खाने पीने की चीजों की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से महंगाई दर बढ़ी है।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई को चार फीसदी तक रखने का लक्ष्य रखा है और इसमें दो फीसदी ऊपर नीचे का मार्जिन तय किया गया है। इसका मतलब है कि खुदरा महंगाई दो से छह फीसदी के बीच होनी चाहिए। ध्यान रहे महंगाई के बास्केट में खाने पीने की चीजों का योगदान 50 फीसदी का होता है। अगस्त में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। यह माइनस 1.76 से बढ़ कर माइनस 0.69 फीसदी हो गई है।

अगस्त महीने में ग्रामीण महंगाई दर 1.18 फीसदी से बढ़ कर 1.69 फीसदी हो गई है। वहीं शहरी महंगाई 2.10 फीसदी से बढ़कर 2.47 फीसदी पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक को महंगाई काबू में रहने का अनुमान है तभी चार से छह अगस्त तक हुई रिजर्व  बैंक की मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग में भी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई का अनुमान 3.7  घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया गया था। माना जा रहा है कि जीएसटी में कटौती से महंगाई और कम होगी।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo