राधाकृष्णन ने उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। नौ सितंबर को बड़े अंतर से उप राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार, 12 सितंबर को देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। राधाकृष्णन पांच साल के लिए चुने गए हैं और उनका कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक होगा। 21 जुलाई को अचानक उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ भी शपथ समारोह में शामिल हुए। इस्तीफे के बाद पहली बार वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में पहुंचे। हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उप राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। वे गुजरात दौरे पर गए हैं।

गौरतलब है कि एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को नौ सितंबर को भारत का 15वां उप राष्ट्रपति चुना गया। उन्हें विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के मुकाबले 452 वोट मिले। राधाकृष्णन ने रेड्‌डी को 152 वोटों के अंतर से हराया है। उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से एक दिन पहले गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई है। उनके इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo