नेपाल में भारतीय पत्रकारों से मारपीट

Categorized as समाचार

काठमांडू। नेपाल में रिपोर्टिंग कर रहे भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट की कई घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को दो भारतीय पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई। एक प्रदर्शनकारी ने ‘रिपब्लिक न्यूज’ चैनल के पत्रकार राघवेंद्र पांडेय को रिपोर्टिंग करते वक्त थप्पड़ मारा। वहीं न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ के कैमरा पर्सन मान पंकज के साथ भी बदसलूकी की गई। इससे पहले भी इस आंदोलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के साथ बदतमीजी की घटनाएं सामने आई हैं।

गुरुवार को एक महिला पत्रकार के साथ भी सरेआम बदतमीजी की गई थी। उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोक दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भारतीय मीडिया उनके आंदोलन को गलत तरीके से पेश कर रहा है। गौरतलब है कि नेपाल के युवा प्रदर्शनकारियों ने  आठ सितंबर को सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था और नौ सितंबर को हिंसक आंदोलन के दम पर केपी शर्मा ओली की सरकार का तख्तापलट कर दिया था। प्रदर्शनकारियों की हिंसा में नेपाल को अरबों रुपए का नुकसान हुआ है और 51 लोगों की मौत हुई है। मरने  वालों में एक भारतीय महिला भी है।

हालांकि अब काठमांडू में हालात सामान्य होने लगे हैं। सेना गश्त कर रही है, दुकानें खुलीं और मलबा साफ किया जा रहा है। इस आंदोलन के दौरान अब तक देश भर में 51 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। प्रदर्शन के दौरान सरकारी इमारतों के साथ साथ निजी भवनों और होटल उद्योग को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस बताया है कि मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo