‘सुशीला कार्की नहीं, नई पीढ़ी के नेता बनें प्रधानमंत्री’, नेपाली जनता की मांग

Categorized as समाचार

नेपाल में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और जनरेशन-जेड के विरोध प्रदर्शनों के बीच सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने पर स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

एक स्थानीय नागरिक ने बातचीत में कहा सुशीला कार्की प्रधानमंत्री नहीं बन सकतीं, क्योंकि वह पहले ही विवादों में रह चुकी हैं। सुशीला कार्की को लोग पसंद नहीं करते हैं और लोग चाहते हैं कि नई पीढ़ी का कोई नेता प्रधानमंत्री बने। हमारी पसंद बालेंद्र शाह जैसे नेता हैं।

एक अन्य नागरिक ने कहा, “हम सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बालेंद्र शाह या किसी नई पीढ़ी के नेता को यह जिम्मेदारी मिले।

एक अन्य नेपाली नागरिक ने कहा कि हमारा देश इस समय संकट से जूझ रहा है और हम चाहते हैं कि व्यक्ति से ऊपर उठकर देश को रखना चाहिए। प्रधानमंत्री कोई भी बने, लेकिन देश के हित में ही फैसला लिया जाना चाहिए ताकि नेपाली जनता की भलाई हो सके।

Also Read : रायपुर एयरपोर्ट के एटीसी टावर पर गिरी आकाशीय बिजली

रैपर से राजनेता बने काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने नेपाल में अंतरिम सरकार के नेतृत्व वाले शासन में बदलाव की तैयारी के बीच बुधवार को शांति और धैर्य बनाए रखने की सार्वजनिक अपील की है।

जेनरेशन जेड और नेपाली जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देश के एक अभूतपूर्व राजनीतिक दौर में प्रवेश को स्वीकार किया। उन्होंने नए चुनावों की देखरेख के लिए एक कार्यवाहक प्रशासन के गठन का समर्थन व्यक्त किया।

बालेंद्र शाह ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त करने के प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे युवाओं द्वारा एक परिपक्व और विचारशील निर्णय बताया।

उन्होंने लिखा, “आपकी जागरूकता, विवेक और एकता गहरे सम्मान के पात्र हैं।

उन्होंने राजनीतिक आकांक्षियों को नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने में जल्दबाजी न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता दीर्घकालिक बदलाव के लिए आवश्यक है, न कि अस्थायी व्यवस्था के लिए।

शाह ने आगे कहा चुनाव होंगे। कृपया जल्दबाजी न करें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo