बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, नौ सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल में ही कैबिनेट की बैठक की।

इस बीच देश के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ और बारिश की घटनाओं से राहत नहीं है। उत्तराखंड में हरिद्वार से ऋषिकेश रेल रूट पर सोमवार सुबह काली मंदिर के पास भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर रेलवे ट्रैक पर बने लोहे के ढांचे पर गिरे। इसके कारण पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा ट्रैक पर आ गिरा। अब रूट बाधित है। कई ट्रेनों को रोक गया है। ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है।

उधर, राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदि, नाले भर जाने से सोमवार को आठ जिलों, उदयपुर, सलूंबर, जालोर, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में स्कूल बंद रहे। पंजाब के 23 जिलों के करीब दो हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी करीब चार लाख की आबादी प्रभावित है। राज्य के 12 जिलों के करीब 50 लोगों की बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गई।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से एक सौ मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। हिमाचल प्रदेश में दो नेशनल हाईवे समेत सवा आठ सौ सड़कें अब भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं।

पंजाब के लुधियाना में सतलुज के तेज बहाव से अब भी खतरा बना हुआ है। इसी बीच अमृतसर के कई इलाकों में पानी भरने की वजह से अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद कैबिनेट मीटिंग ली। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि फसल की बरबादी के लिए प्रति एकड़ 20 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo