सुदर्शन रेड्डी की सांसदों से अपील

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने देश के सभी सांसदों से देश हित में और संसदीय परंपरा को बचाने, उसकी गरिमा को बहाल करने, बहस सुनिश्चित करने और राज्यसभा को लोकतंत्र के सच्चे मंदिर के तौर पर स्थापित करने के लिए वोट डालने की अपील की है। मतदान से दो दिन पहले रविवार को उन्होंने सभी सांसदों से दलगत निष्ठा से ऊपर उठ कर वोट डालने की अपील की। गौरतलब है कि मंगलवार, नौ सितंबर को उप राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है।

विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मेरी सभी से अपील है कि देश के हित में सोच समझकर मतदान करें’। उन्होंने देश को संभालने की बात पर जोर दिया। जस्टिस रेड्डी ने कहा, ‘माननीय सदस्यगण… मैं आपसे कुछ शब्द कहना चाहूंगा। उप राष्ट्रपति पद के चुनाव दो तीन दिन में होने वाले हैं। मेरी सभी से दरखास्त है कि देश के हित में सोच समझकर मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है कि आप जो भी निर्णय लेंगे, वो मेरे या आपके हित में नहीं, बल्कि देश के हित में होगा। जो भी आपका निर्णय होगा, मैं वो स्वीकार करने के लिए तैयार हूं’। यह वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।

जस्टिस रेड्डी ने इस वीडियो अपील में कहा है, ‘लोकतंत्र सहयोग पर पनपता है, टकराव पर नहीं, और मेरी ताकत सुनने, मध्यस्थता करने, आम सहमति बनाने में निहित है’। उन्होंने सांसदों को याद दिलाया कि इस चुनाव में कोई पार्टी व्हिप नहीं है, जिसका मतलब है कि पार्टियों की ओर से अपने सदस्यों को कोई बाध्यकारी निर्देश जारी नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘देश के प्रति प्रेम ही आपकी पसंद का मार्गदर्शन करेगा’। गौरतलब है कि जस्टिस रेड्डी का मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से है।

बहरहाल, रेड्डी ने सभी सांसदों से वोट की अपील करते हुए रविवार को कहा, ‘ये देश हम सबका है। देश को संभालकर रखना, हम सभी की जिम्मेदारी है। यह केवल उप राष्ट्रपति पद के लिए वोट नहीं है, ये भारत की आत्मा के लिए वोट है। आइए, हम सब मिलकर अपने गणतंत्र को मजबूत बनाएं और एक ऐसी विरासत बनाएं, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें’। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी तेलुगू हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तमिल हैं। सत्तापक्ष के उम्मीदवार का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo