भाजपा सांसदों के प्रशिक्षण में शामिल हुए मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। दो दिन की कार्यशाला के पहले दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस मौके पर भाजपा सांसदों की ओर से उनको जीएसटी में कटौती के लिए धन्यवाद दिया गया। गौरतलब है कि भाजपा अपने सांसदों के लिए दो दिन की कार्यशाला लगा रही है, जिसमें उनको मतदान का तरीका सिखाया जाएगा ताकि वोट अमान्य न हों।

रविवार को कार्यशाला का पहला दिन था। प्रधानमंत्री मोदी इसमें शामिल हुए। इस दौरान वे हॉल में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे थे। भाजपा के कई सांसदों ने उनके पिछली कतार में बैठे होने की तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यशाली की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘संसद कार्यशाला में देश भर के सांसद साथियों और वरिष्ठ नेताओं से विचार साझा हुए। ऐसे मंच एक दूसरे से सीखने और जनता की बेहतर सेवा के लिए बेहद अहम हैं’।

सांसदों की कार्यशाला में चार सत्र होंगे, जिनमें मतदान के तरीके सिखाने के साथ साथ पार्टी के इतिहास, विकास और सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसका मकसद उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले सांसदों को सही दिशा और सौ फीसदी वोटिंग के लिए ट्रेनिंग देना है। उप राष्ट्रपति चुनाव नौ सितंबर को होगा। इससे पहले आठ सितंबर को एनडीए सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी रात्रिभोज देने वाले थे, लेकिन पंजाब सहित कई राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया।

बहरहाल, सांसदों की कार्यशाला के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी सबसे पीछे की कतार में बैठे, तो गोरखपुर सांसद रविकिशन और राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने उनकी फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। बताया गया है कि कार्यशाला में सांसदों को बैलट पेपर पर सही निशान लगाने, चुनाव अधिकारी की ओर से दिया गया पेन का ही इस्तेमाल करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़कर बॉक्स के अंदर डालने का तरीका सिखाया जा रहा है ताकि वोट अमान्य न हों।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo