खड़गे का चुनाव आयोग पर हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग अब भाजपा का बैक ऑफिस बन गया है? खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अब वोटर फ्रॉड मामले से जुड़ी जानकारी देना भी बंद कर दिया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी नेता लगातार चुनाव आयोग पर पक्षपात और भाजपा के साथ मैच फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं।

इसे लेकर खड़गे ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मई 2023 विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटाए गए थे। इसको लेकर जांच की जा रही है। चुनाव आयोग ने शुरुआत में कुछ दस्तावेज जरूर दिए, लेकिन अब अहम सबूत देने से इनकार कर रहा है, जिससे असली गुनहगारों को बचाया जा सके’। खड़गे के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि आयोग पहले ही कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बता चुका है।

बहरहाल, खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मई 2023 विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में जांच एजेंसियों ने 5,994 फर्जी आवेदन पकड़े थे, जो बड़े स्तर पर वोटरों को हटाने की कोशिश का सबूत था। इसको लेकर कांग्रेस सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए। जांच की शुरुआत में चुनाव आयोग ने सबूत दिए, लेकिन अब भाजपा के दबाव में आकर जानकारी साझा नहीं कर रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo