एनडीए सांसदों का रात्रिभोज रद्द

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ और लगातार हो रही बारिश से मची तबाही की वजह से एनडीए सांसदों के लिए रखा गया रात्रिभोज रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आठ सितंबर को रात्रिभोज का आयोजन किया गया था, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार, छह सितंबर को ही रात्रिभोज देने वाले थे। लेकिन दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नौ सितंबर को होने वाले उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था।

गौरतलब है कि पंजाब सहित देश के कई राज्यों में भीषण बाढ़ आई है और बारिश की वजह से तबाही मची है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात आदि राज्यों में बाढ़ के चलते काफी नुकसान हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंजाब में हुए नुकसान का जायजा लिया था।

एनडीए सांसदों के लिए रखा गया डिनर कार्यक्रम भले रद्द हो गया है लेकिन उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले सौ फीसदी वोटिंग के लिए एनडीए गठबंधन के सांसदों की ट्रेनिंग होगी। इसमें सांसदों को वोटिंग की प्रक्रिया और तरीका बताया जाएगा। ट्रेनिंग में सांसदों को बैलेट पेपर पर सही निशान लगाने, चुनाव अधिकारी की ओर से दिए गए पेन का इस्तेमाल करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़ कर बॉक्स के अंदर डालने की जानकारी दी जाएगी, ताकि वोट अमान्य न हों।

ध्यान रहे उप राष्ट्रपति चुनाव में गुप्त मतदान होता है और पार्टी व्हिप लागू नहीं होता है। तभी भाजपा नेतृत्व ने क्रॉस वोटिंग रोकने और अवैध वोटों को कम करने के कई उपाय किए हैं। गौरतलब है कि उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए नौ सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन वोटों की गिनती होगी और नतीजे भी आ जाएंगे। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo