शाह के साथ बिहार भाजपा की बैठक

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को बिहार भाजपा की एक अहम बैठक दिल्ली में हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा की कोर कमेटी के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे से लेकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक अमित शाह के आवास पर हुई। इसमें बिहार चुनाव के लिए एक चुनाव अभियान समिति बनाने का फैसला हुआ है। बताया जा रहा है कि बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ विपक्ष की यात्रा के असर पर भी बातचीत हुई।

बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में चल रहे विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का निर्देश केंद्रीय नेतृत्व ने दिया है। साथ ही एक चुनाव अभियान समिति बनाने का फैसला भी किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद जल्दी ही एनडीए के घटक दलों के साथ बैठक होगी।

बुधवार की बैठक को लेकर भाजपा से सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मेर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा, ‘आज अमित शाह के साथ एनडीए की नहीं बल्कि भाजपा की बैठक हो रही है’। सीटों की मांग पर उन्होंने कहा, ‘मेरा जो मन है वो हम अपने मन में रखेंगे’। पिछले दिनों उनको 10 सीटें मिलने की खबर आई थी लेकिन माना जा रहा है कि उनको आठ से कम सीटें मिलेंगी।

इस बीच शाह की बैठक से पहले एक अन्य सहयोगी केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने 20 सीटों की मांग कर दी है। उन्होंने कहा, ‘आम लोगों की मांग भी है और मैं भी कहता हूं कि हमारी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए एनडीए के मन में अगर हमारे लिए सहानुभूति है तो हमें कम से कम 20 सीटें बिहार विधानसभा चुनाव में दें’। वे पिछली बार एनडीए में सात सीटों पर लड़े थे और इस बार 10 सीटें मिलने की चर्चा है।

बहरहाल, बताया जा रहा है कि बिहार भाजपा की कोर कमेटी के नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। वैसे चुनाव की रणनीति में सबसे अहम सीट बंटवारा है। इस बारे में भी बातचीत हुई है। राहुल गांधी की एसआईआर विरोधी यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने को लेकर बिहार में चार सितंबर को बंद का आह्वान किया गया। इस मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया सहित कई अन्य नेता, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल हुए।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo