भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी : पीएम मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग के केवल बैकएंड से आगे बढ़ रहा है और अब वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनने के लिए एक फुल-स्टैक इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।

40 से अधिक देशों के इंडस्ट्री लीडर्स, इनोवेटर्स और प्रतिनिधियों की वैश्विक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत में विश्वास करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। सेमीकंडक्टर की दुनिया में, तेल को अक्सर काला सोना कहा जाता है, जबकि चिप्स को डिजिटल हीरा माना जाता है।

Also Read : हॉलीवुड ने खोया चमकता सितारा, कनाडाई अभिनेता ग्राहम ग्रीन का निधन

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का सेमीकंडक्टर प्रयास केवल चिप्स बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण इकोसिस्टम का निर्माण करना है, जो वैश्विक उद्योग को नए सिरे से परिभाषित करेगा।

उन्होंने 21वीं सदी में सेमीकंडक्टर के महत्व की तुलना पिछली सदी में तेल की भूमिका से की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछली सदी को तेल ने आकार दिया और दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से जुड़ा था। लेकिन 21वीं सदी में शक्ति छोटी चिप में केंद्रित है। छोटी होने के बावजूद, इस चिप में दुनिया की प्रगति को तीव्र गति से चलाने की ताकत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वर्तमान में 600 अरब डॉलर का ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट आने वाले वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा और भारत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो वैश्विक उम्मीदों से कहीं अधिक है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 40 से अधिक देशों के एक्सपर्ट्स की उपस्थिति साथ ही भारत की यूथ पावर और इनोवेशन, एक स्पष्ट संदेश देती है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

June 3, 2026

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समर्थकों के नारों के बीच डी.के. शिवकुमार मंच पर पहुंचे और सबसे पहले…

परिसीमन बिल आएगा तो अब क्या होगा?

June 3, 2026

केंद्र सरकार एक बार फिर परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है। पिछली बार भी इसे परिसीमन के नाम पर नहीं लाया गया था। तब भी महिला आरक्षण के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून के साथ इसे जोड़ा गया था। संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद सरकार ने सत्रावसान नहीं करके…

विपक्ष की कमान कांग्रेस के हाथ में

June 3, 2026

विपक्षी पार्टियों को इसका अंदाजा है कि केंद्र सरकार परिसीमन बिल लाना चाहती है। संविधान के 131वें संशोधन बिल के जरिए सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती है और सीटें बढ़ा कर 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहती है। विपक्ष ने पिछली बार इसे रोक दिया था।…

हिमाचल में कांग्रेस के सामने बड़ी समस्या

June 3, 2026

सब जगह सत्तारूढ़ पार्टियां स्थानीय निकायों के चुनाव जीत रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले गुजरात में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। तेलंगाना में ऐसे ही कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। एक केरल अपवाद था, जहां सत्तारूढ़ वाम मोर्चा को कांग्रेस ने…

logo