पुतिन से हुई मोदी की मुलाकात

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक से इतर सोमवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। सोमवार को दोनों नेताओं के बीच की केमिस्ट्री भी दिखी। वार्ता के लिए दोनों नेता एक गाड़ी में बैठ कर आए और गाड़ी में बैठे बैठे करीब 50 मिनट तक बातचीत की। इसे गुप्त रखा गया है और इस बातचीत का ब्योरा सामने नहीं आया है।

चीन के तियानजिन में हुए एससीओ बैठक के दूसरे दिन सोमवार को भारत और रूस के बीच हुई दोपक्षीय वार्ता में पुतिन के बगल में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठे थे. जबकि भारत की ओर से यह प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल बैठे थे। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर स्वास्थ्य कारणों से सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।

इस अहम दोपक्षीय बातचीत में रूस और यूक्रेन युद्ध से लेकर ऊर्जा सहयोग और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने बातचीत के दौरान भारत और रूस की साझेदारी की मजबूती को एक बार फिर दोहराया और भरोसा जताया कि बदलते हालात में भी यह रिश्ता अडिग रहेगा। विदेश मंत्री की गैरमौजूदगी में डोवाल ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और सुरक्षा व रणनीतिक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने रूस और अन्य सदस्य देशों के साथ संवाद की बागडोर भी संभाली।

राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में बड़ी औरस सेडान कार में सवारी की। दोनों नेता इसी गाड़ी से रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे, जहां उनकी दोपक्षीय वार्ता हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया में लिखा, ‘एससीओ समिट के औपचारिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं साथ में हमारी दोपक्षीय बैठक के स्थल तक गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है’।

बताया जा रहा है कि मोदी और पुतिन मुलाकात में यूक्रेन युद्ध, आतंकवाद से निपटने की रणनीति, और क्षेत्रीय संपर्क जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर की गैरहाजिरी पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से वे सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जयशंकर और डोवाल के बीच तनातनी की खबरें आ रही हैं।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo